Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पत्थलगडा: रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपाईयों ने की बैठक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगडा(चतरा)। आगामी 15 मार्च को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के इटखोरी में आगमन को लेकर बुधवार को पत्थलगड़ा प्रखंड के लेम्बोइया पहाड़ी पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार दांगी व संचालन महामंत्री बिरोचन गिरी ने किया। बैठक में पत्थलगडा प्रभारी बिन्देश्वरी यादव मुख्य रूप में उपस्थित थे। बैठक में भाजपा के प्रबुद्ध नेता व कार्यकर्ताओं के अलावे मुख्य रूप से बूथ अध्यक्ष, संयोजक, सहसंयोजक व पन्ना प्रमुख के साथ रक्षा मंत्री को कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा करते हुए पंचायत प्रभारी नियुक्त किए गए। जिसमें बासुदेव दांगी, त्रिलोकी राणा को सिंघानी, बिरोचन गिरी को नोनगांव व जितनारायण दांगी को मेराल पंचायत का प्रभारी नियुक्त किया गया। प्रखंड अध्यक्ष श्री दांगी ने कहा कि कार्यक्रम में पत्थलगडा मंडल से काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जाएंगे। मौके पर जिला मंत्री सुनीता देवी, महिला मोर्चा की चंपा देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद दांगी, महिला मोर्चा की प्रमिला देवी, तीर्थनाथ दांगी, कृष्ण साव, दिनेश्वर दांगी, कुसुमलता कुशवाहा, अर्जुन यादव, राधा गोपाल दांगी, मनीष सिंह, चंद्रदेव दांगी, सुरेन्द्र साव समेत अन्य शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment