Gumala: स्वस्थ नारी, स्वस्थ भारत थीम पर नगर परिषद ने निकाली साइकिल रैली, हड़िया बेचना छोड़कर मुख्यधारा में लौटी महिला ने दिखाई हरी झंडी

newsscale
2 Min Read

स्वस्थ नारी, स्वस्थ भारत थीम पर नगर परिषद ने निकाली साइकिल रैली, हड़िया बेचना छोड़कर मुख्यधारा में लौटी महिला ने दिखाई हरी झंडी

गुमला। उपायुक्त सुशांत गौरव के निर्देश पर नगर परिषद की शहरी आजीविका मिशन टीम ने रविवार को जागरुक्ता साइकिल रैली निकाली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से 3 दिन पूर्व स्वस्थ नारी, स्वस्थ भारत विषय पर आयोजित इस साइकिल रैली की अगुवाई कार्यपालक दंडाधिकारी रश्मि कुमारी मिंज तथा गुमला महिला थाना प्रभारी सुनीता कुमारी ने की। वही रैली को हरी झंडी मंजू देवी ने दिया। ज्ञात हो कि मंजू देवी ने पिछले सप्ताह कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार की अपील पर हड़िया व्यवसाय छोड़कर वैकल्पिक जीविका को अपनाया है, साथ ही वे शहर की अन्य महिलाओं को भी हड़िया व्यवसाय को छोड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। रैली का संयोजन नगर मिशन प्रबंधक राहिल डुंगडुंग तथा सामुदायिक संगठन कार्यकर्ता विमला देवी ने किया। इस अवसर पर रश्मि मिंज तथा महिला थाना प्रभारी ने कहा कि साइकिल चलाना न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए हितकारी है बल्कि पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से भी जरूरी है। इसलिए हम सभी को दिनचर्या में साइकिलिंग जरूर करनी चाहिए। विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित इस रैली में महिला अधिकारियों तथा सभी महिला प्रतिभागियों ने गुमला शहर में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अपने-अपने स्तर पर योगदान देने का संकल्प लिया। रैली का शुभारंभ टाउन हॉल से हुआ तथा कलेक्ट्रेट परिसर के निकटवर्ती सभी मार्गाे का भ्रमण करते हुए स्टेडियम में समापन किया गया। इस दौरान नगर परिषद की वार्ड पार्षद अनीता सिंह, लेखापाल अरशद अली तथा रौनक पांडेय आदि शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *