Ranchi: आरोप लगने के बाद राजीव अरुण एक्का का तबादला, बने पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव

0
219

आरोप लगने के बाद राजीव अरुण एक्का का तबादला, बने पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव, कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने जारी की अधिसूचना

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत राजीव अरुण एकता पर लगे कथित आरोप के बाद उनका तबादला कर दिया गया है। उन्हें पंचायती राज विभाग में प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। इस बाबत झारखंड कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। ज्ञात हो कि बीजेपी नेता सह सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को एक वीडियो क्लिप जारी कर दावा किया था कि ये वीडियो क्लिप विशाल चौधरी के रांची के अरगोड़ा चौक स्थित कार्यालय का है। विशाल चौधरी का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब ईडी की टीम ने उसके ठिकाने पर छापेमारी की थी। इस वीडियो में विशाल चौधरी के दफ्तर में बैठ कर राजीव अरुण एक्का सरकारी फाइलें निपटा रहे हैं। श्री मरांडी ने वीडियो जारी कर राजीव अरुण एक्का को पद से हटाने की मांग की थी और रात को ही तबादला कर दिया गया। श्री एक्का पीआरडी के प्रधान सचिव से भी मुक्त कर दिये गये हैं। सरकार ने आरेप लगने के पांच घंटे के अन्दर श्री एक्का को स्थानांतरित कर दिया।