21 वर्ष पूरे होने के पर माध्यमिक शिशु शिक्षा निकेतन में दी जा रही नामांकन में विशेष छूट

0
115

21 वर्ष पूरे होने के पर माध्यमिक शिशु शिक्षा निकेतन में दी जा रही नामांकन में विशेष छूट

मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत माध्यमिक शिशु शिक्षा निकेतन जाखंड के सफलतापूर्वक 21 वर्ष पूरे होने पर नामांकन में 75 प्रतिशत राशि की विशेष छूट दी जा रही है। उक्त छूट देने की प्रक्रिया 31जनवरी 2024 तक जारी रहेगी। ज्ञात हो कि 2 जनवरी 2002 को विद्यालय की स्थापना की गई थी, जिसके साक्षी सेवानिवृत  निदेशक (बिहार सरकार ) रामधीन सिंह, तत्कालीन शिक्षक आदित्य प्रसाद सिंह नरचाही, सीताराम सिंह कुम्हारी सहित अन्य गणमान्य अभिभावक बने थे। दो दशक से शिक्षा के प्रकाश से क्षेत्र को प्रकाशित कर रहे इस विद्यालय से हजारों विद्यार्थी मैट्रिक तक गुणवतापूर्ण शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं। इनमें से कई विद्यार्थी देश के भिन्न भिन्न कोने में देश सेवा में कार्यरत हैं। विद्यालय के निदेशक बिनय कुमार सिंह ने कहा की मैने अपना पूरा जीवन इस विद्यालय के नाम कर दिया है। विद्यालय में आवश्यकतानुसार सभी तरह के संसाधन उपलब्ध हैं। पढ़ाई के साथ संस्कार, खेलकूद, कंप्यूटर इत्यादि की नियमित शिक्षा दी जाती है। विद्यालय 22 सेट कंप्यूटर के साथ आकर्षक कंप्यूटर लैब  बनाया गया है। जल्द हीं स्मार्ट क्लास भी शुरू कर दिया जाएगा। कमजोर छात्र-छात्राओं हेतु अलग से 1 घंटे की विशेष कक्षा चलाई जा रही है।