Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra/Tandwa: कोयले के भारी धूलकणों से परेशान आम-अवाम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जीएम को त्वरित संज्ञान लेने के दिए निर्देश

On: February 24, 2023 8:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कोयले के भारी धूलकणों से परेशान आम-अवाम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जीएम को त्वरित संज्ञान लेने के दिए निर्देश

टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र में संचालित आम्रपाली कोल परियोजना से निकलने वाले कोयले की धूल से आम-अवाम खाशे परेशान हैं। कोयले की धूल से टंडवा-सिमरिया मुख्य सड़क के किनारे बसे गांव के लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। राहगीरों को भी वाहन परिचालन में शुष्क धूल से कठिनाई होती है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रही हैं। सेरनदाग के ग्रामीण मनोज कुमार साहू, प्रदीप वर्मा, अशोक साव समेत अन्य ने मिलकर लगभग 4-5 इंच जमे धूलकणों के मोटे परत को साफ करते हुए बताया कि सीसीएल द्वारा पानी छिड़काव नहीं कराकर प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। पानी छिड़काव शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। वहीं मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अशोक यादव ने पूछे जाने पर बताया कि जीएम एके सिंह से प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण सड़क व शिवपुर रेलवे साइडिंग में अविलंब प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विद्या मंदिर लोहरदगा में हिंदू नववर्ष का भव्य आयोजन

झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान— “हम मदद नहीं, अवसर देने वाली सरकार”

सभी पर्व-त्यौहार खुशनुमा माहौल में मनाएं: डॉ ताराचंद

उपायुक्त डॉ ताराचंद के निदेश पर कुडू के थाना मोड़ से पढ़हा भवन तक सड़क मरम्मती का कार्य शुरू

भंडरा: दो दिवसीय सेविका प्रशिक्षण संपन्न, आधुनिक पद्धति से खेल-खेल में शिक्षा पाएंगे बच्चे

पिता की डांट से क्षुब्ध होकर नाबालिग ने खाया कीटनाशक, रिम्स रेफर

भंडरा के भीठा में आज होगा विराट हिंदू सम्मेलन सह कलश यात्रा का आयोजन

भंडरा में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

बीआरसी में गुरु गोष्ठी आयोजित, शिक्षकों को नए सत्र के लिए दिए गए निर्देश

स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक, शिक्षा व पोषण व्यवस्था पर चर्चा

समाज कल्याण की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

रामनवमी महासमिति का गठन, बिनोद बने अध्यक्ष

Leave a Comment