Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

समाज के विकास के लिए अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अच्छा नागरिक बनना जरूरी : अलीरजा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कैरो/लोहरदगा: व्यक्ति के संपूर्ण जीवन की आधारशिला विद्यार्थी जीवन को माना जाता है। देखा जाता है कि संयमित, अनुशासित और परिश्रमी विद्यार्थी का भविष्य सुंदर और समाज के लिए कुछ देने वाला होता है।सच तो यह है कि छात्र जीवन का व्यापक प्रभाव मनुष्य के बाकी के जीवन और व्यक्तित्व पर पड़ता है, इसलिए छात्रों को सदैव अभ्यासरत, जिज्ञासु, अनुशासित और समाज के लिए समर्पण की सोच रखने वाला होना चाहिए।समाज के विकास के लिए अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अच्छा नागरिक बनना जरूरी है।उपर्युक्त बातें नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संगठन लोहरदगा जिला अध्यक्ष अलीरजा अंसारी ने शनिवार को कैरो प्रखंड अंतर्गत शाईन पब्लिक स्कूल नगजुआ में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहीं।मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए अलीरजा अंसारी ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे ऊंचे लक्ष्य का निर्धारण कर लगातार कठिन परिश्रम करें, पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से समझ कर सभी विषयों की संतुलित तैयारी करें। उन्होंने कहा कि बच्चों में कम से कम एक खेल को जुनून की हद तक सीखने और खेलने का शौक होना चाहिए ताकि उनमें सहभागिता, निर्णय क्षमता, सहयोग, नेतृत्व क्षमता आदि गुणों का विकास हो सके।मौके पर विद्यालय के निदेशक अब्दुल माजिद, प्रधानाध्यापक फूलजेन सारस, मो.प्रवेज, एंथोनी टीथियो, अमीशा लकड़ा, पिंकी सांगा, उपासना टोपनो, मिस सीमा, रेखा, शीला मिंज, सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment