Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

औरंगाबाद के दो थाना क्षेत्रों में दो मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया उद्भेदन, भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र तथा कारतूस बरामद, 6 गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
औरंगाबाद(बिहार)। औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना अंतर्गत जमुआवां और ओबरा थाना के दो ठिकानों पर चल रहे अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने उद्भेदन किया है। ठिकानों से निर्मित, अर्द्ध निर्मित अवैध हथियार, कल-पुर्जे एवं औजार बरामद किए गए हैं। मामले में पुलिस ने आधा दर्जन हथियार निर्माता कारीगरों को गिरफ्तार भी किया है। औरंगाबाद पुलिस कप्तान स्वपना गौतम मेश्राम ने शुक्रवार शाम प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली कि दाउदनगर थाना के जमुआंवा गांव से कुछ दूरी पर एक बोरिंग रूम में मिनी गन फैक्ट्री संचालित की जा रही है। सूचना पर पुलिस की एक विशेष ऑपरेशन टीम गठित कर छापेमारी की गई। टीम ने मौके से गन फैक्ट्री में काम कर रहे पांच कारीगरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारीगरों में अरवल जिले के कलेर थाना के कलेर निवासी जितेन्द्र कुमार, दाउदनगर थाना के जमुआंव निवासी बबन साव, इसी थाना के ठाकुर बिगहा निवासी वकील पासवान, गया जिले के टेकारी थाना के मल्हेया निवासी संजय विश्वकर्मा एवं ओबरा थाना के घटारो निवासी मनोज सिंह शामिल है। इनमें संजय पर नक्सलियों को हथियार बनाकर सप्लाई करने के आरोप में गया के टेकारी थाना में पूर्व से कांड संख्या-118/03 दर्ज है। जमुआवा में मिनी गन फैक्ट्री से 12 देसी कारबाइन, तीन मिनी देसी कारबाइन, 50 पीस स्प्रिंग, 26 पीस वेल्डिंग रॉड, एक हेक्सा ब्लेड, 7 पीस रेती, दो छोटा रेती, दो पीस लिवर, एक सलाई रिंच, एक बड़ा गुना काटने वाला कटर, एक छोटा गुना काटने वाला कटर, 35 पीस गुना काटने वाला ड्रील कटर, 9 पीस लोहे का छोटा-बड़ा सुम्मा, 15 पीस लोहे की छोटी-बड़ी छेनी, एक बंडल सरेस पेपर, एक पेचकस, एक छोटा गोटी रिंच, 10 पीस लोहे का वासर, एक वेल्डिंग मशीन, 10 फीट लंबा वेल्डिंग वायर, 3 पीस लोहे की छोटी-बड़ी हथौड़ी, दो पीस लोहे की सड़सी, एक रॉड कटर मशीन, एक छोटा लेथ मशीन, दो लकड़ी का बेस पीढ़ा, एक हवा देने वाला लोहे का उपकरण, 303 बोर का एक जिंदा कारतूस एवं दो बाइक बरामद किया गया है। एसपी ने आगे बताया कि दूसरी अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन ओबरा थाना के सोनवर्षा से गुप्त सूचना पर ही किया गया। मौके से गांव के ही फैक्ट्री संचालक मुन्ना सिंह को गिरफ्तार किया गया। साथ ही दो बड़ा राईफल, मैगजीन सहित दो देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 12 केएफ का 22 जिंदा कारतूस, 7.6 केएफ का दो कारतूस, दो बड़ा रेती, एक छोटा रेती, एक ब्लेड, 6 पीस रिंच, एक छेनी, एक टेस्टर, एक सलाई रिंच एवं एक छोटा मोबाइल बरामद किया गया है। उपरोक्त मामले में दाउदनगर और ओबरा थाना में भादंवि की सुसंगत धाराओं के तहत दो अलग-अलग मामला दर्ज कर सभी छः अभियुक्तों न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रात में प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने पहले पति का सिंदूर धुलवाया; मंदिर में कराई दूसरी शादी

भाजपा नेता का कथित संदिग्ध हालत में पकड़ाया वीडियो वायरल; पति ने 4 घंटे बाद घेरकर की जमकर पिटाई

दर्दनाक हादसा: रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की बस की टक्कर से मौत, एक ही गांव के थे तीनों

शादी का जाल: मैट्रिमोनियल साइट से 15 महिलाओं को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और 18 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: बाबा धाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो-ट्रक में टक्कर, पांच की मौत; 12 दिसंबर को होनी थी दूल्हे की शादी

जेएसएलपीएस और रेड क्रॉस के सहयोग से रक्तदान शिविर, 16 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

Leave a Comment