सुबोध कुमार सिंह कदगावां कला पैक्स के निर्विरोध अध्यक्ष घोषित
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के कदगावांकला पैक्स के निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष मंगलवार को बने सुबोध कुमार सिंह। इसे लेकर निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने विधिवत प्रमाण पत्र सौंपा। निर्विरोध निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष श्री सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पैक्स अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि किसानों के हित में उचित निर्णय किसान ही ले सकता है। कार्यकारणी सदस्य में नैनशी देवी, ममता देवी, दीपक कुमार सिंह, मिथलेश रविदास, रामनिवास सिंह, रामप्रवेश सिंह, रामबल्लभ राणा, वरुण भुइयां, सुभाष कुमार दास चुने गए।