छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण, मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा, बच्चे मन लगाकर पढ़ें, यही झारखंड सरकार की सोच है 

0
89
छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिल का वितरण, मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा, बच्चे मन लगाकर पढ़ें, यही झारखंड सरकार की सोच है
लोहरदगा। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “उन्नति का पहिया” कार्यक्रम के तहत किस्को प्रखंड के मिडिल स्कूल खेल मैदान में सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ रामेश्वर उरांव एवं अन्य अतिथियों के द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. मौके पर मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने  कहा कि राज्य सरकार में विकास की गंगा बह रही है. लगातार क्षेत्रवासियों को सीधे तौर पर लाभ देने का काम किया जा रहा है. साइकिल मिलने से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब आने-जाने में कोई परेशानी नहीं उठानी होगी. बच्चे मन लगाकर पढ़ें, यही झारखंड सरकार की सोच है. इससे बच्चे उत्साहित होंगे तथा शिक्षण कार्य में सुधार होगा. ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में कमी आएगी एवं नियमित रूप से विद्यालय आने को प्रेरित होंगे. वहीं छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस पर साइकिल की घंटी बजाकर बच्चों ने अपनी खुशी जाहिर की. संबोधन के दौरान मंत्री ने कहा कि बच्चों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड, मरांग गोमके जयपाल सिंह‎ मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना आदि झारखंड सरकार द्वारा‎ छात्र-छात्राओं‎ के लिए चलाया जा रहा है. आप छात्र‎ इन सब योजनाओं‎ का लाभ उठा सकते हैं.इसके साथ ही वर्तमान में 21 से 50 वर्ष ऊपर सभी महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत हर माह 1000 रूपया के तहत सालाना 12 हजार देने का काम करेगी. हमारी सरकार जिसका लाभ आप सभी महिलाएं ले सकते है। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी,प्रखंड अंचल अधिकारी,20सूत्री अध्यक्ष सामुल अंसारी,प्रखंड अध्यक्ष युनुस अंसारी,प्रमुख सुमित्रा भगत,उप प्रमुख गीता देवी,मुखिया मीना देवी,नुसरत अंसारी,साकिर हुसैन, राजेंद्र यादव,कबीर अंसारी,नसीम अंसारी,रौनक इकबाल इकबाल,जफर इमाम,सेराज अंसारी समेत अन्य मौजूद थे।