मुख्यमंत्री ने गृह रक्षकों को पुलिस कर्मियों के समकक्ष दैनिक कर्तव्य पारिश्रमिक दिए जाने के प्रस्ताव को दी स्वीकृति, 1088 रुपए प्रतिदिन की दर से भुगतान किए जाने का है प्रस्ताव
न्यूज स्केल डेस्क
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने 49 वें जन्म दिवस के अवसर पर 10 अगस्त 2024 को राज्य के गृह रक्षकों (स्वंयसेवकों) को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने गृह रक्षकों (स्वंयसेवकों) को पुलिस कर्मियों के समकक्ष दैनिक कर्तव्य पारिश्रमिक दिए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसके तहत गृह रक्षकों (स्वंयसेवकों) को पुलिस कर्मियों के समकक्ष दैनिक कर्तव्य पारिश्रमिक के रूप में एक हज़ार अठासी रुपए (1088) प्रतिदिन की दर से भुगतान किए जाने का प्रस्ताव है। वर्तमान में इन्हें पांच सौ रुपए मात्र (500) प्रतिदिन की दर से भुगतान किया जाता है। वर्तमान में विधि-व्यवस्था हेतु गृह रक्षकों की संख्या तीन हज़ार पांच सौ सताईस (3527) है।
अपने जन्मदिन के मौके पर पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं माता रूपी सोरेन से आशीर्वाद लिया मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने। वहीं अपने जन्मदिन के मौके पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवसीय परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं संग केक काटा।