
कुश्ती प्रतियोगिता में राष्ट्रीय खेल के लिए गौतम कुमार सिंह चयनित
चतरा। शहर स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्र गौतम कुमार सिंह कुश्ती में राष्ट्रीय खेल के लिए चयनित किए गए हैं। पूर्व में गौतम ने खेलो झारखंड प्रतियोगिता के तहत 65 किलो भार वर्ग में दो बार राज्य स्तर पर रजत पदक प्राप्त कर चुका है। राष्ट्रीय खेल की तैयारी के लिए गौतम कुमार सिंह खेल गांव रांची में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 24 से 29 दिसंबर तक दिल्ली में राष्ट्रीय खेल में गौतम कुमार सिंह भाग लेंगे। गौतम कुमार सिंह के प्रशिक्षक एवं खेल शिक्षक राजीव पांडे ने बताया कि गौतम प्रातः विद्यालय में आकर रोज कठोर अभ्यास करता था आज उसके इस अभ्यास का फल है की वह राष्ट्रीय खेल के लिए चयनित किया गया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सतीश लाल गुप्ता ने माला पहनकर गौतम कुमार सिंह को खेल गांव रांची के लिए भेजा। प्रधानाध्यापक जी ने बताया कि आने वाले समय में विद्यालय से और भी पहलवान बेहतर प्रदर्शन राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे।