कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव के लिए जनसंपर्क अभियान कर घर–घर  पर्ची का वितरण किया 

0
65
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव के लिए जनसंपर्क अभियान कर घर–घर  पर्ची का वितरण किया
लोहरदगा। युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष असलम अंसारी के नेतृत्व में लोहरदगा विधानसभा के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान के तहत घर घर जा के पर्ची का वितरण किया गया। इस मौके पर जनता के घर घर जा के झारखंड सरकार एवं लोहरदगा विधायक डॉ रामेश्वर उरांव के किए गए विकास के कार्यों की जानकारी देने का काम किया गया। मौके पर असलम अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार की मईया सम्मान योजना ,रोटी,कपड़ा,सड़क,पेंशन, बिजली माफी योजना,कृषि लॉन माफी जैसे अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं जनता के हित के लिए रही है। जिससे सभी जनता स्वीकार कर रहे हैं। इन सभी जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता का विकास हो रहा है। इन सभी कार्यों से आज सभी जनता इंडिया गठबंधन के हेमंत सोरेन की नेतृत्व की सरकार को पुनः एक बार फिर से बनाने का कार्य कर रही है। युवा कांग्रेस के द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर पहुंच सरकार की उपलब्धियां बताने का कार्य किया जा रहा है और आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भरी मतों से विजय प्राप्त करेगी। सत्यवर्ष दास ने कहा युवा कांग्रेस कांग्रेस पार्टी की बहुत महत्वपूर्ण अंग है। आज हम सभी युवा साथी एक साथ मिलकर झारखंड के विकास की सरकार हेमंत सोरेन की सरकार की जनकल्याणकारी योजना से लाभवन्वित्व सभी जनता से मिलकर फिर एक बार कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन की सरकार के लिए घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाई जा रही है जिसका सीधा लाभ आगामी आने वाले विधानसभा चुनाव में हम आ रहे होगी। इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद युवा नेता फारूक हुसैन,प्रखंड अध्यक्ष जसीम अंसारी,अर्जुन कच्छप,बहादुर उरांव, समीउल्लाह अंसारी,अफसर अंसारी,दुर्गा उरांव, एव अन्य लोग शामिल थे।

इंडिया गठबंधन की सरकार के कार्यकाल में किए गए कार्यो से ग्रामीणों में काफी हर्ष है : ऐनुल अंसारी

कुड़ू/लोहरदगा। कुड़ू के उप प्रमुख ऐनुल अंसारी सह कांग्रेसी नेता ने विश्रामगढ़ जंगल टोली, और कमले समेत अन्य कई गांवों का चुनावी, गांवों का दौरा कर लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव के पक्ष में मतदान करने हेतु अपील किया। इस दौरान उप प्रमुख सह कांग्रेसी नेता ऐनुल अंसारी की अगुवाई में चलाए गए जनसंपर्क अभियान और बैठक के उपरांत लोगों को यूपीए गठबंधन प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव एवं राज्य सरकार द्वारा किए गए लोहरदगा जिला समेत पूरे झारखंड प्रदेश में विकास कार्यों से अवगत कराया गया। लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हेतु कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव हमेशा कृतसंकल्पित रहे थे और आगे भी रहेंगे।  चुनावी जनसंपर्क अभियान में पंचायत समिति सदस्य एजाज अंसारी,वारिश अंसारी,रोशनी टोप्पो, हफ़ीजुल अंसारी,इम्तियाज अंसारी,मनौव्वर अंसारी, सुषमा कुमारी, राजी अंसारी, संजू तुरी, बीरेंद्र उरांव, शहजाद अंसारी,शाहिद अंसारी, समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।