
न्यूज स्केल संवाददाता
प्रतापपुर(चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में भाजपा के परिवर्तन सह संकल्प यात्रा के पश्चात आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए पूर्व से घोषित अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी व भाजपा नेता मनोज तिवारी के नही पहुंचने से जनता दिखी मायूस। सूत्रों की माने तो अन्य कोई दिग्गज नेताओं का भी आगमन नहीं हुआ। जबकी लोगों की भीड़ योगी आदित्यनाथ व मनोज तिवारी को सुनने के लिए दूर-दूर से भारी संख्या में पहुंचे थे। इसक अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जैसे ही उन्हें यह सुनने को मिला कि उक्त नेताओं के आगमन का कार्यक्रम किसी कारण रद्द हो गया है। तो जनता में मायूसी छा गई और धीरे-धीरे लोग अपने घर वापस होने लगे थे। वहीं मृत्युंजय सिंह के द्वारा जनता का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा का समापन किया गया। कार्यक्रम को प्रारंभ होने से पूर्व और कार्यक्रम के क्रम में भी कई लोगों ने सभा को संबोधित किया जिसमें रामजी पासवान, प्रतापपुर मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, नवीन जयसवाल, जिला अध्यक्ष रामदेव भोक्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा आदि ने सभा को संबोधित किया। मंच पर भाजपा नेत्री निशा कुमारी, गायत्री साहू, चंपा देवी और सुनैना देवी उपस्थित थीं।