आवास पल्स सर्वे कार्य के धीमी गति से परेशान ग्रामीण

0
141

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत पहरा पंचायत में आवास पल्स सर्वे कार्य काफी धीमी गति से की जा रही है। ग्रामीणों का अरोप है कि प्रभारी पंचायत सेवक चितरंजन शर्मा के मनमानी रवैए से सर्वे का कार्य में विलंब हो रहा है। ज्ञात हो की सर्वे कार्य 31 मार्च तक ही होगा। प्रखंड के शेष पांच पंचायतों में सर्वे का कार्य तेजी से चल रहे है। पंचायत के कई गांवों के लोगों ने बताया कि पंचायत सेवक अपने मर्जी से व अपने चहेते लोगों के कहने पर सर्वे कार्य करने गांव पहुंचते हैं। जबकि ग्रामीणों का मानना है कि सर्वे कार्य किसी भी गांव में पहुंच कर शुरू से अंत तक एक-एक घर का सर्वे करना है। इसमें जो व्यक्ति आवास के लायक हैं, उसका नाम अतिरिक्त आवास में जोड़ा जाना है। परंतु प्रभारी पंचायत सेवक के रवैया से पंचायत के लोग काफी नाखुश व परेशान हैं। बताते चले कि पहरा पंचायत के प्रभारी पंचायत सेवक श्री शर्मा तीन-चार विभाग के प्रभार में होने के कारण भी समय पंचायत को कम देते हैं। जानकारी के मुताबिक श्री शर्मा जनसेवक, पहरा पंचायत के प्रभारी पंचायत सेवक, गोदाम प्रबंधक के साथ प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के प्रभार में है। बीते चार माह पूर्व पंचायत की मुखिया बेबी देवी व उनके पति मुकेश कुमार साव ने पंचायत सेवक के कार्यों से नाखुश होकर पंचायत से हटाने के लिए बीडीओ को आवेदन देकर शिकायत की थी। परंतु बीडीओ ने पंचायत सेवक को अबतक पहरा पंचायत से नहीं हटाया है। इस संबंध में बीडीओ ने पूछे जाने पर बताया कि आवास पल्स सर्वे कार्य तेजी लाने को लेकर तीन कर्मियों को प्रतिनियुक्ति किया गया है। ताकि आवास पल्स सर्वे का कार्य समय सीमा के अंदर पूर्ण किया जा सके। प्रतिनियुक्त कर्मी को आईडी पासवर्ड बीते 24 मार्च को ही दे दिया गया है।