अयोध्या से आए पूजित अक्षत का किया गया वितरण
मयूरहंड(चतरा)। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव गृह सम्पर्क अभियान में अयोध्या से आए हुए पुजित अक्षत वितरण कार्यक्रम मयूरहंड प्रखंड में संघन रुप से चलाया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र के सोकी, चेरी, बेलखोरी समेत अन्य गांवों में अक्षत वितरण में लोग बढ़ चढ़ कर भाग लिए। सोकी में अयोध्या के पूजित अक्षत को शिव मंदिर में रखा गया था। जहां प्रतिदिन पूजा अर्चना की जाती रही। उसके बाद विशाल शोभा यात्रा का आयोजन कर गांवों के लिए अक्षत कलश रवाना किया गया। प्रखंड क्षेत्र में पूरी निष्ठा से कार्यकर्ता अक्षत वितरण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जा कर अक्षत के साथ अयोध्या पहुंचने का निमंत्रण दे रहे हैं।