झारखण्ड/गुमला: घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर में रागी दिवस के अवसर पर बुधवार को महिला विकास मंडल और जेसेलपीएस के द्वारा आयोजित जोहर मिलेट कैफे का उद्घाटन घाघरा बीडीओ दिनेश कुमार द्वारा किया गया। ।इस क्रम में बीडीओ ने भी रागी से बने लड्डू की खरीदारी की। मौके पर बीडीओ दिनेश कुमार ने कहा कि रागी फसल उत्पादन से बने लड्डू सहित अन्य खाद्य पदार्थ के बिक्री होने से लोगों को उसको लाभ मिलेगा। कुपोषण दूर भगाने के लिए भी काफी सार्थक पहल है।वहीं महिला विकास मंडल की अनीता देवी ने बताया कि रागी फसल से निर्मित इस कैफे में रागी आटा, रागी लड्डू ,भुजिया, सभी कुकीज ,सभी खजूरिया बनाकर बिक्री की जाएगी जा रही है। मौके पर मनरेगा बीपीओ अजय लकड़ा, अभिनंदन कुमार, अमरेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, अमित कुमार, नागेंद्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
रागी दिवस के अवसर पर जोहार मिलेट कैफ़े का हुआ शुभारंभ
By Ajay Sharma
On: November 8, 2023 11:53 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1174267
Total views : 3004777