भाजपा ने काला दिवस के रुप में मनाया आपातकाल की 50 वीं बरसी

NewsScale Digital
2 Min Read

चतरा। 25 जून 1975 की सुबह आपातकाल लगाने की घोषणा रेडियों से की गई थी। वहीं 25-26 जून की मध्य रात्रि इमरजेंसी के आदेश पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद दस्तखत कर चुके थे, इसके साथ ही देश में आपातकाल लागू हो चुका था। आपातकाल की 50वीं बरसी भाजपा द्वारा कला दिवस के रुप में मनाया गया। उपरोक्त जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने सदर प्रखंड के तपेज स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कही। श्री साहू ने आगे कहा कि आपतकाल पर कांग्रेस को घेरने के लिए भाजपा ने बिगुल फूंक दिया है। वहीं सिमरिया विधायक कुमार उज्वल दास ने कहा कि पार्टी आपातकाल की 50वीं बरसी को चतरा में काला दिवस के रुप में मनाया गया। इंदिरा का अस्पतकाल काला पानी की सजा से कम नहीं था। वहीं पार्टी जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने आपातकाल को लेकर पार्टी की तैयारियों पर चर्चा करते हुए बताया कि आज का दिन भारतीय जनता पार्टी काला दिवस के रुप में मना रही है, पार्टी ने तय किया है कि वो प्रदेश के युवाओं को आपातकाल का न सिर्फ मतलब बताएगी बल्कि ये भी बताएगी कैसे कांग्रेस ने देश के साथ अन्याय किया। आपात काल के दौरान विपक्ष के नेताओं को चुन चुनकर जेल में डाला गया। विरोध प्रदर्शन और आवाज उठाने वालों को कैद दिया गया। मंच संचालन महामंत्री मिथलेश गुप्ता ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मृत्युंजय कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश सिंह, रजनीकांत सिन्हा, नवीन साह, अक्षयवट पाण्डेय, गोविंद राम दांगी, शिवकुमार चौबे, टुनटुन सिंह, सरयू राम, उपेंद्र सिंह, भूपेंद्र मिश्रा, सुजीत जयसवाल, बिद्यासागर आर्य, प्रभु सिंह, बिन्देश्वरी यादव, कपिल पासवान, अमित साहू, अभिषेक केसरी, चम्पा सबरी, अनामिका देवी, गायत्री देवी, दिनेसर भारती, पप्पू सिंह, काली यादव, अमित सिंह, बब्लू सिंह, धर्मेंद्र शर्मा भवानी राय, शिवम गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य गण सभी मंडल अध्यक्ष गण, सहित काफी संख्या में कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *