झारखण्ड/गुमला – गुमला जिला प्रशासन द्वारा झारखंड विमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्राफी का गुमला-आगमन पर भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एसपी हरविंदर सिंह सदर एसडीओ रवि जैन एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिता संघों के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों की उपस्थिति थी यहां बताते चलें कि रांची में आयोजित होने वाली झारखण्ड विमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप में एशिया के छह देशों के हॉकी टीमों के बीच प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा जो झारखण्ड राज्य के लिए खेल जगत में एक नया आयाम एवं झारखंड के खिलाड़ियों को खेलकूद प्रतियोगिता में उनका और बढ़-चढ़ कर भाग लेने को लेकर प्रोत्साहन मिलेगा।