जिला मुखिया संघ की हुई बैठक, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

0
76

जिला मुखिया संघ की हुई बैठक, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

चतरा। सोमवार को जिला मुखिया संघ की बैठक शहर के विनायक होटल में हुई। जिसमें  संघ के सभी प्रखंड अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में संघ के मजबूती व क्षेत्र के विकास पर चर्चा करते हुवे निर्णय लिया गया की 21 सितंबर को जिला मुख्यालय के समीप पूरे चतरा जिले को सुखाड़ घोषित करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला के सभी मुखिया से आगरह किया गया की कार्यक्रम में भाग लेना अति आवश्यक समझें। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुखिया से आर्थिक सहयोग की भी अपील की गई।