पीड़ित आसू राम ने जिला प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार; आरोप- जेसीबी से दुकान तोड़ी गई और अब बार-बार दी जा रही केस की धमकी
टंडवा (चतरा) | चतरा जिले के टंडवा प्रखंड के वृन्दा मोड़ पर पिछले करीब 20 सालों से सिंघाड़ा और पकौड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले आसू राम (पिता- स्वर्गीय पचल राम) पर रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों पर उन्हें परेशान करने और रोजगार करने से रोकने का गंभीर आरोप लगाया है।
क्या है पूरा मामला?
वृन्दा गांव के स्थायी निवासी आसू राम ने बताया कि वे पिछले दो दशकों से सड़क किनारे एक अस्थायी झोपड़ी बनाकर सिंघाड़ा-पकौड़ी का ठेला लगाते थे, जिससे उनके परिवार की गुजर-बसर होती थी। लेकिन कुछ महीनों पहले वन विभाग की टीम ने आकर जेसीबी मशीन के जरिए उनकी इस झोपड़ी को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।
तिरपाल की झोपड़ी में भी नहीं मिल रहा काम
जब उन्होंने बमुश्किल से लकड़ी और तिरपाल के सहारे एक बार फिर अस्थायी दुकान तैयार की, तो आरोप है कि वन विभाग के कर्मचारी उन्हें वहां से भगाने के लिए लगातार केस दर्ज करने की धमकी दे रहे हैं।
प्रशासन से लगाई गुहार
आसू राम का कहना है कि इस छोटे से ठेले के अलावा उनके पास आय का कोई अन्य जरिया नहीं है। वन विभाग के लगातार सामने आ रहे इस रवैये से वे बेहद परेशान हैं। उन्होंने चतरा जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय मिलना चाहिए, ताकि वे बिना किसी डर के अपनी रोजी-रोटी चला सकें और उनका परिवार भूखों न मरे।


















Total Users : 1276132
Total views : 3148315