Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

भंडरा के दोनों दुर्गा पूजा पंडालों का भव्य उद्घाटन, जय माता दी के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा के दोनों दुर्गा पूजा पंडालों का भव्य उद्घाटन, जय माता दी के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

 

भंडरा (लोहरदगा)। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भंडरा में भक्ति, आस्था और उल्लास का माहौल देखने को मिला। शनिवार को भंडरा के दोनों प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का विधिवत एवं भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के साथ ही पूरा क्षेत्र मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर हो गया और जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

 

दोनों पूजा पंडालों का संयुक्त रूप से जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी, अंचल अधिकारी दुर्गा कुमार, थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता एवं मुखिया परमेश्वर महली ने नारियल फोड़कर और दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव ने कहा कि दुर्गा पूजा समाज को एकजुट करने वाला महापर्व है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन से आपसी भाईचारा मजबूत होता है और लोगों के बीच सामाजिक एकता की भावना बढ़ती है।

 

वहीं, बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, एकता और शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से पूजा के दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

 

सीओ दुर्गा कुमार ने कहा कि पूजा समितियों को प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने सभी आयोजकों से सरकारी नियमों का पालन करने और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि कहीं भी किसी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना दें, ताकि पूजा शांतिपूर्ण एवं भव्य तरीके से संपन्न कराई जा सके।

 

कार्यक्रम के दौरान पूजा समिति की ओर से सभी अतिथियों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मौके पर समाजसेवी किशोरी मोहन शर्मा, ईश्वरी मोहन शर्मा, मुखिया इंद्रदेव उरांव, परमेश्वर महली, सुमन्ति तिग्गा, प्रकाश तिर्की, जुगल भगत सहित पूजा समिति के सदस्य और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

दोनों दुर्गा पूजा पंडालों के उद्घाटन के बाद मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कोल माइंस में नौ घंटे बंद रहा कन्वेयर बेल्ट: सात सूत्री मांगों पर मजदूरों का आंदोलन, 22 अक्टूबर को वार्ता का आश्वासन

कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट की अनूठी पहल, दुर्गा पूजा पंडालों में आचार्यों को भेंट की दुर्गा सप्तशती की पुस्तक

उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक एवं वरीय पदाधिकारियों के साथ किया दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

लोहरदगा के कैरो में खूनी वारदात, टांगी से गर्दन काटकर कारी उरांव की हत्या; दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

लोहरदगा के कैरो में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, लड्डू और जलेबी में मिला अखाद्य रंग

तिवारी दुरा में भक्ति जागरण में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Leave a Comment