विद्यालय में नवरात्रि पर आयोजन, संचालक बोले, “सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी”
चौपारण (हजारीबाग), झारखंड। चौपारण के केन्दुआ मोड़ स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में नवरात्रि के अवसर पर डांडिया उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
डांडिया की धुन पर रंगा विद्यालय परिसर

डांडिया की मधुर धुन पर थिरकते विद्यार्थियों से पूरा परिसर उत्सवी रंग में रंग गया। रंग-बिरंगे परिधान, आकर्षक नृत्य और सामूहिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। इस आयोजन के जरिए बच्चों ने भारतीय संस्कृति, पारंपरिक विरासत, आपसी एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।
संचालक बोले: शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी जरूरी
विद्यालय के संचालक धीरेन दयाल बंशीधर ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना भी जरूरी है। ऐसे आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं, साथ ही उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं को करीब से समझने का मौका मिलता है। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अनुशासन, सहयोग और सामूहिक भावना को मजबूत करते हैं।
उत्साह और उमंग के बीच कार्यक्रम का समापन हुआ। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने डांडिया उत्सव को यादगार बना दिया।
भरोसे की पहचान: न्यूज स्केल लाइव


















Total Users : 1232459
Total views : 3084428