थाना प्रभारी के नेतृत्व में जवानों ने की साफ-सफाई, लोगों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील
गिद्धौर (चतरा)। गांधी जयंती के शुभ अवसर पर गिद्धौर थाना परिसर में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। गिद्धौर थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने थाना के मुख्य गेट के बाहर से लेकर सड़क किनारे तक साफ-सफाई की। इस दौरान सड़क पर गिरे सूखे पत्तों, कचरों और झाड़ियों को झाड़ू लगाकर साफ किया गया।
अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने किया। इस मौके पर जवानों ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमेशा स्वच्छता पर विशेष जोर दिया था और उन्हीं के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से थाना परिसर को स्वच्छ रखा जा रहा है।

उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे अपने घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें तथा गंदगी न फैलाएं। इस मौके पर थाना के कई जवान एवं कर्मी मौजूद थे।



















Total Users : 1212944
Total views : 3057782