विकसित भारत और डीएमएफटी फंड से योजनाओं का हुआ चयन, ग्रामीणों ने रखी अपनी समस्याएं
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत बारीसाखी समेत अन्य पंचायत भवन में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर शुक्रवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में मुख्य रूप से पंचायत सचिव दिगंबर पांडेय, उप मुखिया विकास पांडेय एवं रोजगार सेवक पार्वती कुमारी उपस्थित रहे।
सभा की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके पश्चात पंचायत के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। ग्राम सभा में विकसित भारत एवं डीएमएफटी फंड से पंचायत की मूलभूत आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न योजनाओं का चयन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं तथा गांव के विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

उप मुखिया विकास पांडेय ने कहा कि चयनित योजनाओं को जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा, ताकि पंचायत का समुचित एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर समाजसेवी रामाशीष यादव, विजय रजक, रजनी देवी एवं जेएसएलपीएस की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



















Total Users : 1212944
Total views : 3057782