Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निशांत प्रकाश जायसवाल, की पूजा-अर्चना

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रेस वार्ता में बोले – “पिछड़ों के हक की आवाज सड़क से सदन तक उठाएंगे”, कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान

इटखोरी (चतरा, झारखंड)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निशांत प्रकाश जायसवाल ने गुरुवार को चतरा जिले के इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मंदिर कार्यालय में बैठक की और प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

“सड़क से लेकर सदन तक उठाएंगे आवाज”

प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष निशांत प्रकाश जायसवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती और पिछड़े वर्ग के हक एवं अधिकारों को लेकर वे लगातार संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे ओबीसी समाज के हितों और अधिकारों की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती के साथ उठाएंगे तथा जनता की सेवा और समाज के पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग आज भी कई मोर्चों पर उपेक्षित है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन स्तर पर ठोस पहल की जरूरत है।

कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने का आह्वान

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करें तथा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएं। इस अवसर पर कांग्रेस के समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साह के साथ माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment