आजीविका महिला संकुल सहकारी समिति के तत्वावधान में आयोजन, बुजुर्गों को सम्मान के साथ कराया गया नाश्ता
इटखोरी (चतरा, झारखंड)। प्रखंड क्षेत्र के धनखेरी पंचायत अंतर्गत परोका कला गांव में धनखेरी आजीविका महिला संकुल सहकारी समिति लिमिटेड के जेंडर सीआरपी किरण देवी एवं एफएल सीआरपी सुनीता सिन्हा के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस मनाया गया।
“बुजुर्ग भी बना सकते हैं अपना समूह”
इस मौके पर एफएल सीआरपी सुनीता सिन्हा ने कहा कि बुजुर्ग भी अपना समूह बनाकर उसे संचालित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बुजुर्गों को जो भी सहयोग दिया जाता है, वह समूह बनाने के बाद ही प्राप्त हो सकता है, इसलिए समूह बनाकर सरकार की ओर से दी जा रही सहायता का लाभ उठाया जा सकता है। बैठक में आए सभी बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मान के साथ नाश्ता कराकर विदा किया गया।
इस मौके पर वार्ड सदस्य संगीता कुमारी, रीता देवी, शकुन देवी, मंजू देवी, मालती देवी, दराज देवी, नवल प्रसाद, अवधेश प्रसाद, उमेश प्रसाद, नवीन कुमार सिन्हा, संतोष सिन्हा, रणधीर सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान




















Total Users : 1211642
Total views : 3056027