Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुर्गी फार्म से हजारों के सामान की चोरी, बैटरी-इन्वर्टर समेत 70-75 हजार रुपये का नुकसान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जीविका योजना से खोले गए नए फार्म में अज्ञात चोरों ने लगाई सेंध, बेसहारा हुए किसान ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग

गिद्धौर (चतरा, झारखंड)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के रोहमर गांव में एक मुर्गी फार्म से अज्ञात चोरों द्वारा 70 से 75 हजार रुपये के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने गिद्धौर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में क्या बताया गया

किरानी यादव, पिता महादेव यादव, ग्राम रोहमर, पोस्ट गांगपुर, थाना गिद्धौर ने आवेदन में बताया है कि बुधवार रात 7 से 8 बजे के बीच मुर्गी फार्म से अज्ञात चोरों ने बैटरी, इन्वर्टर, स्टेबलाइजर, मुर्गी व अन्य सामान चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत 70 से 75 हजार रुपये आंकी गई है।

नया-नया खोला था फार्म, चोरी से बेसहारा

पीड़ित ने बताया कि उसने नया-नया ही मुर्गी फार्म खोला था। जीविका योजना के तहत उसने बैटरी, इन्वर्टर, स्टेबलाइजर सहित सभी सामान नया खरीदा था। चोरी हो जाने से वह बेसहारा हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी चोरी गए सामान का पता नहीं चल पाया।

थाना प्रभारी से लगाई गुहार

किसान ने थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री से निवेदन किया है कि आवेदन को संज्ञान में लेते हुए अज्ञात चोरों को पकड़कर चोरी गया सामान वापस दिलाने का कष्ट करें।

न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment