Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्लस टू जनता उच्च विद्यालय में रक्तदान शिविर, 14 शिक्षकों एवं बुद्धिजीवियों ने किया रक्तदान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजन, सचिव धर्मेंद्र पाठक ने युवाओं से की अपील – “आपका दिया रक्त किसी के जीवन में उम्मीद की नई किरण”

पत्थलगड़ा (चतरा, झारखंड)। जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू जनता उच्च विद्यालय में रेड क्रॉस सोसाइटी चतरा के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के 14 शिक्षकों एवं बुद्धिजीवियों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने रक्तदान को मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम बताते हुए अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया। शिविर के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा स्वास्थ्य विभाग के एमपीडब्ल्यू वेद प्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

“रक्तदान से बढ़ती है स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता”

मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी चतरा के सचिव धर्मेंद्र पाठक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि नियमित और स्वस्थ तरीके से किया गया रक्तदान मानव जीवन बचाने के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी माध्यम है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बीपी, शुगर और लिवर संबंधी बीमारियों की निगरानी होती है तथा हार्ट अटैक की संभावना भी कम हो जाती है।

उन्होंने युवाओं से रक्तदान के इस महादान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद की नई किरण बन सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाकर ही जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकती है।

इनकी रही अहम भूमिका

शिविर को सफल बनाने में रेड क्रॉस के एमपीडब्ल्यू रत्नेश कुमार, रमेश कुमार एवं जीएनएम सुप्रिया कुमारी ने अहम भूमिका निभाई।

न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment