Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

इटखोरी की जिप सदस्य ने जिला परिषद अध्यक्ष पर लगाए दुर्व्यवहार और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग के आरोप

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उपायुक्त को पत्र सौंपकर जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग, अध्यक्ष ममता कुमारी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

चतरा/इटखोरी। जिले के इटखोरी की जिला परिषद सदस्य सरिता देवी ने जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी पर दुर्व्यवहार और सरकारी संसाधनों के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त को पत्र सौंपकर मामले की जांच कराने और त्वरित कार्रवाई की मांग की है। जिप सदस्य ने कहा कि वे इटखोरी प्रखंड के करीब 65 हजार लोगों का प्रतिनिधित्व करती हैं, लेकिन अध्यक्ष के कथित अड़ियल रवैये के कारण क्षेत्र का विकास प्रभावित हो रहा है।

चार महीने से फाइलों पर हस्ताक्षर नहीं करने का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि 15वें वित्त आयोग की राशि से होने वाले छोटे रोड, पुल-पुलिया, नाली निर्माण सहित जनहित से जुड़े अन्य विकास कार्यों में अड़ंगा लगाया जा रहा है। डीसी को सौंपे पत्र में उन्होंने कहा कि उप विकास आयुक्त की ओर से प्रशासनिक स्वीकृति मिलने और रिकॉर्ड पर हस्ताक्षर किए जाने के बावजूद अध्यक्ष पिछले चार महीनों से फाइलों पर हस्ताक्षर नहीं कर रही हैं। उनका आरोप है कि सिस्टम के तहत फाइलें भेजे जाने के बाद भी उन्हें वापस लौटा दिया जाता है, जिससे लाभुकों और क्षेत्र की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सरकारी वाहन के दुरुपयोग का आरोप

जिप सदस्य ने जिला परिषद अध्यक्ष को निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराए गए सरकारी वाहन के कथित दुरुपयोग का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वाहन का इस्तेमाल निजी, पारिवारिक कार्यों और बिना अनुमति जिला मुख्यालय से बाहर आने-जाने में किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी ईंधन का इस्तेमाल हजारीबाग में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां आने-जाने में किया जा रहा है। इसके अलावा जिला परिषद बोर्ड के खाते में वाहन के रखरखाव के नाम पर हर महीने अत्यधिक खर्च दिखाए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

उप-समितियों का गठन नहीं

सरिता देवी ने कहा कि जिला परिषद के चुनाव हुए करीब चार साल छह महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक बोर्ड की उप-समितियों का गठन नहीं किया गया है। उन्होंने पंचायती राज नियमावली की अनदेखी का भी आरोप लगाया।

जिप सदस्य का कहना है कि इस संबंध में बात करने कार्यालय जाने पर उनके साथ कथित रूप से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़ा कदम उठाने को बाध्य होंगी।

अध्यक्ष ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

वहीं, जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी ने जिप सदस्य के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment