Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

महर्षि कश्यप मुनि जयंती सह सम्मान समारोह आयोजित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नवनिर्वाचित जिला कमेटी की घोषणा, पदाधिकारियों को माला व अंगवस्त्र से किया गया सम्मानित

इटखोरी (चतरा), संवाददाता। केसरवानी समाज द्वारा प्रखंड अध्यक्ष उज्जवल केसरी की अध्यक्षता में इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित तारा होटल में कुलगुरु महर्षि कश्यप मुनि की जयंती सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर केसरवानी समाज के लोगों ने महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष अभिषेक केसरी उपस्थित रहे।

मौके पर निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे —

पूर्व संगठन प्रदेश मंत्री प्रदीप केसरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला कोषाध्यक्ष राहुल केसरी, जिला संगठन मंत्री सुरेश प्रसाद केसरी, अशोक केसरी, इटखोरी प्रखंड अध्यक्ष उज्जवल केसरी, सचिव संजय केसरी, उपाध्यक्ष राहुल केसरी, कोषाध्यक्ष आकाश केसरी, वरिष्ठ रामदेव केसरी, इंद्रदेव केसरी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित जिला कमेटी की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित जिला कमेटी की घोषणा की गई, जिसमें शामिल हैं —

जिला मीडिया प्रमुख — संतोष प्रसाद केसरी

उपाध्यक्ष — राजू प्रसाद केसरी

कार्यकारिणी सदस्य — महेश प्रसाद केसरी

जिला मंत्री — बीरेंद्र प्रसाद केसरी

मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कश्यप मुनि के जीवन, आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में इटखोरी, कान्हाचट्टी, मयूरहंड और करमा से भारी संख्या में केसरवानी परिवार उपस्थित हुए।

न्यूज स्केल लाइव — भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment