दो दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को बंधाया ढांढस
गिद्धौर (चतरा)। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने गुरुवार को गिद्धौर मंडल क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सांसद दोपहर करीब तीन बजे गिद्धौर पहुंचे। यहां भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष लखन दांगी के समधी एवं दयाशंकर दांगी के पिता स्वर्गीय जगदीश महतो के ब्रह्म भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय जगदीश महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
इसके बाद सांसद भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता प्रदीप पांडेय के आवास पहुंचे। उन्होंने प्रदीप पांडेय के पिता स्वर्गीय महावीर पांडेय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद ने स्वर्गीय महावीर पांडेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, मंडल महामंत्री प्रीतम कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार दांगी, ब्रजेश सिन्हा, लखन दांगी, महादेव दांगी, रामानंद दांगी, ब्रह्मदेव दांगी, राजेश दांगी, मुनि दांगी, कवीन्द्र दांगी, प्रदीप पांडेय, संतोष कुमार दांगी, मिथलेश सिंह, महेश यादव, जितेंद्र सिंह, राजू यादव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।





















Total Users : 1201639
Total views : 3042268