समाज की एकजुटता और सुरक्षा पर जोर, मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं की रोकथाम पर हुई चर्चा
टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड में मजबूत प्रखंड अंजुमन कमेटी के गठन को लेकर शनिवार को कामता अहले सुन्नत बुर्हानुलूम मदरसा परिसर में विशेष बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता इकबाल हुसैन ने की, जबकि संचालन डॉ. असलम ने किया।
बैठक में विशेष अतिथि के रूप में शामिल बुढ़मू प्रखंड अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष एवं झारखंड अल्पसंख्यक महासभा के सचिव शमीम बडियार ने टंडवा में जल्द से जल्द प्रखंड अंजुमन कमेटी का गठन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में समाज को सुरक्षित रखने तथा मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं को रोकने के लिए समाज के लोगों को एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मजबूत प्रखंड अंजुमन कमेटी के माध्यम से समाज और कौम की बेहतर सुरक्षा एवं हितों के लिए काम किया जा सकता है।
कमेटी के स्वरूप पर हुआ विचार-विमर्श
बैठक में प्रस्तावित प्रखंड अंजुमन कमेटी के स्वरूप एवं रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के हित में सामूहिक रूप से कार्य करने पर विचार रखा। बैठक में कारी मुमताज, तस्दीक आलम, हाफिज नेसार अहमद, एजाजुल अंसारी, मोइन अंसारी, रोशन अंसारी समेत कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।





















Total Users : 1190420
Total views : 3026702