प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रतियोगिता में एथलेटिक्स समेत कई खेलों का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम
कान्हाचट्टी (चतरा)। कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत रामनगर उच्च विद्यालय के स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख इंदु कुमारी, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह, सांसद प्रतिनिधि सह चिरिदिरी पंचायत के मुखिया घनश्याम पासी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कैलाशपती पातर एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सूरज उरांव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला के निर्देश पर किया जा रहा है। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।
एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालिका 100 मीटर दौड़ में उत्क्रमित उच्च विद्यालय तुलबुल की विनीता कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक 100 मीटर दौड़ में उत्क्रमित उच्च विद्यालय डुमरी बाराबंकी के रौनक कुमार प्रथम रहे।
बालिका 200 मीटर दौड़ में रामनगर उच्च विद्यालय की सीमा कुमारी एवं तुलबुल उच्च विद्यालय की नेहा कुमारी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक 200 मीटर दौड़ में उत्क्रमित उच्च विद्यालय जोरी के छात्र आलोक कुमार कुशवाहा प्रथम रहे। इसी प्रकार बालिका 400 मीटर दौड़ में उत्क्रमित उच्च विद्यालय तुलबुल की चीना कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बालक 400 मीटर दौड़ में बीके उच्च विद्यालय कान्हाचट्टी के छात्र मासूम अंसारी प्रथम रहे। प्रतियोगिता में सभी विद्यालयों के नोडल पदाधिकारी, उपनोडल पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद थे।























Total Users : 1190425
Total views : 3026707