रेड क्रॉस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह, कहा—रक्तदान महाकल्याण का कार्य
चतरा, न्यूज स्केल संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला इकाई द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शुक्रवार को रेड क्रॉस कार्यालय में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष सुमन सौरभ की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद कालीचरण सिंह शामिल हुए। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महाकल्याण का कार्य है। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध होने से कई बार उनका जीवन बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिलती है। उन्होंने लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आने तथा समाज में मानव सेवा की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

सांसद ने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक दायित्व तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवता की सेवा का ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने में भी योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं के सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रूबी वर्मा, सुजीत जायसवाल, भूपेंद्र मिश्रा, गंगा देवी, दिनेश गोप, संजय प्रजापति, अमित राम, राजेश पासवान, अमित सिंह, बबलू, अजीत, आलोक विवेक केसरी, आशीष मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
न्यूज स्केल लाइव | भरोसे की पहचान




















Total Users : 1188410
Total views : 3023924