विधायक ने किक मारकर किया उद्घाटन, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच
कुंदा (चतरा)। कुंदा प्रखंड क्षेत्र के कौशीलौंग खेल मैदान में शहीद विनय सिंह भोक्ता मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय विधायक जनार्दन पासवान ने किक मारकर किया। उद्घाटन मैच सम्भे और हारूल के बीच खेला गया।
मैच के शुभारंभ के बाद विधायक समेत उपस्थित लोगों ने शहीद विनय सिंह भोक्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि विनय सिंह भोक्ता मिलनसार एवं अच्छे व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी पहचान बनाई थी।
ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा अवसर
आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलने की उम्मीद जताई गई।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर भोक्ता, सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, अनीता देवी, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सौंडिक, भाजपा नेता अंबिका सिंह भोक्ता, गंदौरी साव, बौधाडीह मुखिया प्रतिनिधि बिनोद साव समेत कई लोग मौजूद थे।





















Total Users : 1186802
Total views : 3021608