Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चार दिनों से लापता टेम्पो चालक का नहीं मिला सुराग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

धमनिया इलाके से लावारिस हालत में मिला टेम्पो, तलाश में जुटी पुलिस; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता

चतरा। शहर के नगवां मोहल्ला निवासी टेम्पो चालक तिलक यादव पिछले चार दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। परिजनों की सूचना के बाद सदर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम गठित की है। मंगलवार को पुलिस ने शहर से सटे धमनिया इलाके से तिलक का टेम्पो लावारिस हालत में बरामद किया। टेम्पो मिलने के बाद पुलिस अब तकनीकी टीम की मदद से मोबाइल लोकेशन समेत अन्य संभावित सुरागों की जांच कर रही है।

सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर सड़क जाम

तिलक की जल्द सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर आक्रोशित परिजनों और टेम्पो चालक संघ के सदस्यों ने न्यू कोर्ट मोड़-विकास भवन चौक के समीप चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

टेम्पो चालक संघ के अध्यक्ष राजू दबगर ने कहा कि चार दिन बीत जाने के बावजूद तिलक का कोई सुराग नहीं मिलना चिंता का विषय है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और एसडीपीओ से तलाश अभियान में तेजी लाने की मांग की।

झारखंड-बिहार में संभावित ठिकानों पर छापेमारी

सड़क जाम की सूचना मिलने पर एसडीपीओ सन्नी वर्धन और एएसआई दुखीराम महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ ने आक्रोशित परिजनों और प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने बताया कि पुलिस की विशेष टीम झारखंड और बिहार के विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ के आश्वासन के बाद परिजनों और टेम्पो चालक संघ के सदस्यों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। पुलिस द्वारा तिलक की सकुशल बरामदगी के लिए संभावित सुरागों की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment