Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय की अव्यवस्था से ग्रामीण परेशान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र के लिए काट रहे चक्कर, राशन कार्ड से लेकर एसआईआर व छात्रवृत्ति तक प्रभावित

गिद्धौर(चतरा)। प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में व्याप्त कथित अव्यवस्था से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उन्हें रोज कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। समय पर प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण कई जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रमाण पत्र के अभाव में राशन कार्ड में नाम जुड़वाने, एसआईआर फॉर्म भरने तथा विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि प्रखंड कर्मियों की कथित मनमानी के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्यालय में तैनात ऑपरेटर लोगों की बात नहीं सुनता और उनके साथ मनमाने तरीके से बातचीत करता है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के समाधान को लेकर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने कहा कि सरकार की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रमाण पत्र जरूरी हैं। ऐसे में कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होने से आम लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है।

गिद्धौर प्रखंडवासियों ने उपायुक्त से प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय की व्यवस्था में सुधार के लिए पहल करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्यालय की व्यवस्था एवं कर्मियों की कार्यशैली में सुधार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment