Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दुर्गा पूजा महासमिति गठित, देवकुमार साव बने अध्यक्ष

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शारदीय नवरात्र उत्सव को भव्य व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर बनी सहमति

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बारीसाखी पंचायत गांव में दुर्गा पूजा एवं शारदीय नवरात्र पूजन उत्सव को भव्य तरीके से मनाने को लेकर रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी गंदोरी साव ने की, जबकि संचालन दिनेश भारती ने किया।

बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर उस पर चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से पूजा आयोजन के लिए महासमिति का गठन किया गया। इसमें देवकुमार साव को अध्यक्ष, शिवकुमार यादव को उपाध्यक्ष, दिनेश भारती को सचिव, परमेश्वर रविदास को कोषाध्यक्ष तथा रामाशीष यादव को सहसचिव बनाया गया।

भव्य आयोजन को लेकर विचार-विमर्श

बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने आपसी सहयोग से आयोजन को सफल बनाने पर सहमति जताई। बताया गया कि अगली बैठक में महासमिति का विस्तार किया जाएगा।

बैठक में उप मुखिया विकास कुमार पांडेय, उपकोषाध्यक्ष विजय रजक, शिक्षक मुनीश्वर यादव, गोविंद कुमार दांगी, रामनाथ यादव, पुरोहित लक्ष्मी पांडे, कर्मधारी रजक, राजकुमार दांगी, बुधन साव, लीलो यादव, डीजे-साउंड संचालक मनोज कुमार समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment