Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चौरट फुटबॉल टूर्नामेंट में चौरट की टीम बनी विजेता

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

फाइनल में मंनगडा को पेनल्टी शूटआउट में 1-0 से दी मात, हजारों दर्शकों ने लिया रोमांचक मुकाबले का आनंद

कान्हाचट्टी(चतरा)। प्रखंड के हिंदुस्तान क्लब चौरट के तत्वावधान में आयोजित बहुप्रतीक्षित फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन उत्साह और उमंग के साथ हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। फाइनल मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें निर्धारित खेल के दौरान दोनों टीमें 2-2 गोल की बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में चौरट की टीम ने 1-0 से बढ़त बनाकर खिताब पर कब्जा जमाया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला परिषद उम्मीदवार सिकेंद्र सिकंदर खरवार ने विजेता चौरट टीम को कप, मेडल एवं खस्सी, जबकि उपविजेता मंनगडा टीम को कप, मेडल एवं खस्सी प्रदान कर सम्मानित किया। तृतीय स्थान प्राप्त कोल्हेया टीम को ट्रॉफी, कप, जर्सी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

खेल से अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास

फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने रक्षात्मक और आक्रामक खेल का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि सिकेंद्र खरवार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही जरूरी नहीं हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, संगठन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं में खेल के प्रति सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस दौरान सिकेंद्र खरवार ने आगामी 2027 के चुनाव में सहयोग एवं समर्थन देने की अपील भी युवाओं से की।

मौके पर मदगड़ा के पूर्व मुखिया, योगेश यादव, समाजसेवी सोनू राणा, सिकेंद्र यादव, नीरज राणा, मुकेश साह, अनिल राणा, पिंटू सिंह, नितेश यादव, सौरभ यादव, अनिस यादव, रोहित भारती, लालू यादव, सोनू यादव, टिंकू सिंह, आर्यन राणा, नीरज साव, अभिषेक राणा, रघुनन्दन साव, बीरेंद्र यादव, सुनील साव, चंदन यादव सहित हिंदुस्तान क्लब के खिलाड़ी मौजूद रहे। फाइनल मुकाबला देखने के लिए मैदान में हजारों की संख्या में खेलप्रेमी और दर्शक जुटे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment