पूर्व मंत्री ने फीता काटकर व फुटबॉल को किक मारकर किया उद्घाटन, मरगी ने सिद्धू को 2 गोल से हराया
पत्थलगड़ा(चतरा)। प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वर्गीय उमाकांत पाठक मैदान में ऐतिहासिक शहीद जयमंगल पाण्डेय व शहीद नादिर अली मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को शानदार आगाज हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने फीता काटकर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया।
उद्घाटन मैच मरगी एवं सिद्धू की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मरगी की टीम ने 2 गोल से जीत दर्ज की। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, वहीं बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
खेल से ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलता है मंच
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है। युवा खेल के माध्यम से अपने क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की।
आयोजन समिति के अध्यक्ष मौलाना महफूज रहमान ने बताया कि टूर्नामेंट में क्षेत्र के अलावा हजारीबाग की कई प्रमुख टीमें भी भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से आने वाले दिनों में फुटबॉल प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
मौके पर जयमंगल पाण्डेय के वंशज सच्चिदानंद पाण्डेय, कांग्रेस केंद्रीय महासचिव, आयोजन समिति के सचिव राधा गोपाल दांगी, कोषाध्यक्ष गन्दौरी राम दांगी, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सुधीर दांगी, बीस सूत्री अध्यक्ष विकास यादव, संरक्षक बेचन ठाकुर, यदुनंदन पाण्डेय, अरबिंद दांगी, मो. मोहिब, सुरेश प्रजापति, उपेन्द्र साव, कल्लू पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग, खेलप्रेमी एवं दर्शक उपस्थित थे।





















Total Users : 1182089
Total views : 3015347