Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय द्वारी में नवनिर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, भोजन और बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी निभाने का लिया संकल्प

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय द्वारी में नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों ने उच्च शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं बच्चों की बेहतर देखभाल की जिम्मेदारी निभाने की शपथ ली।

समारोह के दौरान शिक्षकों, विद्यालय अध्यक्ष एवं सदस्यों के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द का संदेश भी देखने को मिला। एक-दूसरे को फूलों की माला एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।

मौके पर द्वारी पंचायत मुखिया जगदीश यादव, विद्यालय प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, विद्यालय अध्यक्ष शशि कुमार गुप्ता, यूनिस अंसारी, बिंदेश्वरी यादव, हेवंती देवी, सुषमा देवी समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment