Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एसपी की अपराध समीक्षा बैठक, अफीम तस्करों व आपराधिक तत्वों पर कार्रवाई तेज करने का निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बढ़ती चोरी की घटनाओं पर एसआईटी गठित, 300 लंबित मामलों का हुआ निष्पादन

चतरा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक नैथानी ने शनिवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित कांडों के निष्पादन की समीक्षा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान बताया गया कि जिले में 300 लंबित मामलों का निष्पादन किया गया है।

एसपी ने आपराधिक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। एसपी ने चोरी की घटनाओं का जल्द उद्भेदन करने और इसमें शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिया।

समय पर इंजरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने पर जोर

बैठक में इंजरी रिपोर्ट मिलने में विलंब के कारण न्यायालय में समय पर आरोप पत्र दाखिल करने में आ रही परेशानी पर भी चर्चा हुई। एसपी ने बताया कि जल्द ही सिविल सर्जन के साथ चिकित्सकों की बैठक कर समय पर इंजरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक पहल की जाएगी। इससे मामलों के निष्पादन में तेजी आने और आरोपियों को सजा दिलाने में मदद मिलेगी।

अफीम तस्करों पर कड़ी नजर

एसपी ने अफीम तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाने और तस्करी में शामिल सफेदपोश लोगों को भी चिह्नित करने का निर्देश दिया। साथ ही नशाखोरी के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाने तथा लोगों को अफीम की खेती नहीं करने और इसके नुकसान की जानकारी देने पर जोर दिया।

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त और मूवमेंट जारी रखने का निर्देश दिया। लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बैठक में कई डीएसपी मुख्यालय, सभी एसडीपीओ, पुलिस इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment