धर्मेंद्र गुप्ता अध्यक्ष, मुकेश वर्मा सचिव और अरविंद कुमार उर्फ छोटू बने कोषाध्यक्ष
कुंदा (चतरा)। कुंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार को नवयुवक संघ दुर्गा क्लब पूजा समिति के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुंदा पंचायत मुखिया मनोज कुमार साहु ने की, जबकि संचालन शिक्षक लहेश प्रसाद सिन्हा ने किया। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई समिति में धर्मेंद्र गुप्ता को अध्यक्ष, मुकेश वर्मा को सचिव, अरविंद कुमार उर्फ छोटू को कोषाध्यक्ष, बंटी कुमार को उपाध्यक्ष, संजय भारती को उप सचिव तथा राकेश वर्मा को मीडिया प्रभारी चुना गया।
आठ लोगों को बनाया गया संरक्षक
पूजा आयोजन के मार्गदर्शन के लिए मुखिया मनोज कुमार साहु, शिक्षक लहेश प्रसाद सिन्हा, प्रमोद गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, जयनंदन साव, जितेंद्र कुमार शौण्डिक, अनुज गुप्ता और मनोज गुप्ता समेत अन्य लोगों को संरक्षक बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पंकज गुप्ता, रिंकु रौशन, रवि वर्मा, सुजीत सिंह, पवन गुप्ता, संजय साव, सतेंद्र गुप्ता, गुड्डू वर्मा, अनिल साहु, अनुज साहु, सुनील गुप्ता और मनोज ठाकुर समेत कई लोगों को शामिल किया गया।
भव्य पूजा आयोजन की तैयारी
नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जाएंगी। आकर्षक पूजा पंडाल के साथ भव्य प्रतिमा स्थापित करने की योजना है। बैठक के अंत में ग्रामीणों ने नवगठित समिति के पदाधिकारियों को बधाई दी और आपसी सहयोग एवं एकजुटता के साथ दुर्गा पूजा को सफल बनाने का संकल्प लिया।






















Total Users : 1180046
Total views : 3012579