Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

975 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस को देखते ही भागने लगा युवक, घेराबंदी कर दबोचा गया; एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया थाना क्षेत्र के सबानो-केन्दु रोड स्थित रानी पोखर के समीप पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 975 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सबानो गांव निवासी गुलचन्द साव के रूप में हुई है। आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गुप्त सूचना पर गठित हुई विशेष टीम

मामले का खुलासा करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन ने शुक्रवार को सिमरिया स्थित अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि सबानो गांव के रानी पोखर के पास अवैध अफीम की खरीद-बिक्री होने वाली है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए उनके नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा। सशस्त्र बल के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे खदेड़कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अफीम की डील के लिए वहां मौजूद होने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मौके से 975 ग्राम अवैध अफीम बरामद की।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस संबंध में सिमरिया थाना में 10 सितंबर 2026 को कांड संख्या 157/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/17(b)/18(c)/28/29 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापामारी अभियान में सिमरिया थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता तथा थाना के सशस्त्र बल के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment