Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन भक्तिमय वातावरण में संपन्न

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हरि भजन और ‘हरे राम-हरे कृष्ण’ के जयघोष से गूंजा देवी मंडप, सुख-शांति की कामना

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बारीसाखी पंचायत गांव के देवी मंडप परिसर में आयोजित 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुक्रवार को भक्तिमय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने भगवान हरि की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

अखंड हरिकीर्तन के दौरान ग्रामीणों ने स्वयं हरि भजन एवं कीर्तन प्रस्तुत किए। ‘हरे राम-हरे कृष्ण’ के जयघोष और भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति से पूरा देवी मंडप परिसर गूंज उठा। अलग-अलग रागों में भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

कार्यक्रम में उपमुखिया विकास कुमार पांडेय, राजकुमार दांगी, लिलो यादव, रोहित कुमार पांडेय, प्रभु दांगी, बुधन साव, लक्ष्मी पांडेय, रामजीवन कुमार साहू, परसादी पासवान, रंजीत यादव, सुरेंद्र तिवारी, नंदकिशोर तिवारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment