Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उप-स्वास्थ्य केंद्र की सड़क को लेकर प्रशासन हरकत में

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

खबर प्रकाशित होने के बाद उपायुक्त ने लिया संज्ञान, 1125 फीट सड़क की हुई मापी; जल्द प्राक्कलन तैयार कर निर्माण शुरू करने का भरोसा

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के दुआरी पंचायत में उप-स्वास्थ्य केंद्र तक सड़क नहीं होने की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए चतरा उपायुक्त ने संबंधित विभाग को त्वरित जांच एवं आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। उपायुक्त के निर्देश पर ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, चतरा के कनीय अभियंता शुक्रवार को स्थल निरीक्षण के लिए दुआरी पहुंचे।

अभियंता ने पंचायत के मुखिया जगदीश यादव एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में उप-स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाले कच्चे रास्ते की मापी की। मापी के अनुसार प्रस्तावित सड़क की कुल लंबाई 1125 फीट है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मापी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही प्राक्कलन तैयार किया जाएगा और इसके बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

बरसात में मरीजों को होती थी परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि उप-स्वास्थ्य केंद्र तक सड़क नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में मरीजों को वहां पहुंचाने में काफी कठिनाई होती थी। सड़क निर्माण होने से दुआरी पंचायत सहित आसपास के कई गांवों के हजारों ग्रामीणों को स्वास्थ्य केंद्र तक आवागमन में सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। मौके पर मुखिया जगदीश यादव, विजय यादव, सुरेंद्र राम, टोपन गोप समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की पहल के लिए उपायुक्त एवं खबर प्रकाशित करने वाले मीडिया के प्रति आभार जताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment