प्रज्ञा केंद्र संचालकों को दिए सख्त निर्देश, प्रमाणपत्रों में हेराफेरी नहीं करने की हिदायत
मयूरहंड। SIR को लेकर आयोजित ऑनलाइन बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रज्ञा केंद्र संचालकों को कई महत्वपूर्ण एवं सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता नहीं होनी चाहिए। बैठक के दौरान आवासीय प्रमाणपत्रों में किसी भी तरह की हेराफेरी नहीं करने का निर्देश दिया गया। वहीं वंशावली को अंचल कार्यालय से सत्यापित (वेरिफाई) करवाने के बाद ही ऑनलाइन करने की स्पष्ट हिदायत दी गई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संचालकों को दस्तावेजों की सही तरीके से जांच करने और नियमों के अनुरूप ही आवेदन ऑनलाइन करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है।




















Total Users : 1179203
Total views : 3011332