Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बाजार से बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बाजार टांड़ में खड़ी हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस लेकर फरार हुए अज्ञात चोर, पुलिस जांच में जुटी

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के बरियातू पंचायत अंतर्गत बघमारी में लगने वाले साप्ताहिक बुध बाजार से बुधवार को अज्ञात चोर एक मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गए। भुक्तभोगी ललन कुमार दांगी, पिता रामसेवक दांगी ने बताया कि उनकी हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस बाइक संख्या JH02 AY 7264 बाजार टांड़ में खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद भुक्तभोगी ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने गुरुवार को गिद्धौर थाना में लिखित आवेदन देकर बाइक बरामद करने और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मामले को लेकर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बाइक की बरामदगी तथा चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment