Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल में जेटीईटी अभ्यर्थियों की मॉक परीक्षा जारी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

20 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, समय प्रबंधन और प्रश्न हल करने की गति पर दिया जा रहा जोर

पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल जगरनाथी-नावाडीह में जेटीईटी अभ्यर्थियों के लिए मॉक परीक्षा का संचालन जारी है। बुधवार को आयोजित मॉक परीक्षा में कुल 20 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें खोरठा, हिंदी, अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, नागपुरी तथा संस्कृत विषयों के अभ्यर्थी शामिल रहे।

मॉक परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों को वास्तविक परीक्षा के अनुरूप अभ्यास कराया जा रहा है। इससे उन्हें समय प्रबंधन, प्रश्न हल करने की गति और अपनी तैयारी का आकलन करने का अवसर मिल रहा है। परीक्षा में अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हर बुधवार और रविवार को होगी मॉक परीक्षा

मॉक परीक्षा के संचालक ने जेटीईटी की तैयारी कर रहे अन्य अभ्यर्थियों से भी इसमें शामिल होने की अपील की है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं जुड़ने के लिए 9801152654 और 9798463385 पर संपर्क कर सकते हैं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, प्रत्येक बुधवार और रविवार को मॉक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अभ्यर्थियों की बेहतर तैयारी के उद्देश्य से यह अभ्यास परीक्षा आगे भी जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment