Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

थार सवार बदमाशों ने यात्री बस रोककर दो यात्रियों से रुपयों से भरा बैग छीना

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गया जा रही स्टार फिश बस को ओवरटेक कर रोका, दोनों यात्रियों को वाहन में बैठाकर सलैया मोड़ के पास उतारा

हंटरगंज (चतरा)। चतरा जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के भुईयाडीह तरवनवा गांव के पास सोमवार की सुबह बदमाशों ने चतरा से गया जा रही स्टार फिश यात्री बस को ओवरटेक कर रोक लिया। काले रंग की थार से पहुंचे चार बदमाश बस में सवार हुए और दो यात्रियों से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद बदमाश दोनों यात्रियों को अपने वाहन में बैठाकर सलैया मोड़ के पास उतारकर फरार हो गए।

घटना के दौरान बस में सवार अन्य यात्रियों के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई। इस कारण आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने दोनों यात्रियों की पहले से रेकी की थी। हालांकि, रेकी कहां से और किस तरीके से की गई, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

बस के सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
पूरी घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वारदात से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों पीड़ित यात्रियों से पूछताछ की। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों के पुलिस की गिरफ्त में आने की बात कही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment